inner-banner-img

our-division


RAJBHASHA


 

 

 
 

 

राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, सियालदह मंडल

आपका हार्दिक अभिनंदन करता है

 

 

श्री राजेश कुमार

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी

एवं

अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), पूर्व रेलवे, सियालदह मंडल

 

 

 

 

 

श्रीमती रूमा अड्डी
राजभाषा अधिकारी (प्रभारी)
एवं
सहायक कार्मिक अधिकारी

 

 

 

 

सियालदह मंडल के अंतर्गत राजभाषा अनुभाग कार्यरत है । इस अनुभाग में एक राजभाषा अधिकारी, छहअनुवादकों का पद स्‍वीकृत है जिसमें तीन वरिष्‍ठ अनुवादक और तीन कनिष्‍ठ अनुवादक का पद है । वर्तमान में एक वरिष्‍ठ अनुवादक और तीन कनिष्‍ठ अनुवादक ही कार्यरत हैं । एक राजभाषा अधिकारीएवं दो वरिष्‍ठ अनुवादक का पद रिक्‍त है ।

 

 

कार्य परिचय :सियालदह मंडल के रेल क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रसार-वृद्धि हेतु भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के अनुसरण में रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों और अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना ही प्रधान कार्य है । मंडल में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार एवंमहाप्रबंधक कार्यालय से प्राप्‍त राजभाषा विषयक नीतियों के अनुपालन के लिए हम कृत संकल्‍प हैं । इसे तीन भागों में बांटा गया है – कार्यान्‍वयन, अनुवाद और हिंदी शिक्षण ।

1. राजभाषा कार्यान्‍वयन :

इस मंडल के रेल क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्‍वयन और उस पर निगरानी रखने तथा प्रयोग-प्रसार एवं प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंडल रेल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, सियालदह सहित कुल आठ (08) राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियां हैं, जो निम्‍नलिखित हैं:

i)मंडल रेल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन मंडल रेल प्रबंधक, सियालदह

ii)स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन स्‍टेशन प्रबंधक, सियालदह स्‍टेशन

iii)राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन सहायक यांत्रिक इंजीनियर, समाडि, चित्तपुर

iv)राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन सहायक इंजीनियर, रानाघाट

v)राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन मुख्‍य यार्ड मास्‍टर, बजबज

vi)स्‍टेशन राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन स्‍टेशन प्रबंधक, नैहाटी स्‍टेशन

vii)राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन सहायक बिजली इंजीनियर, कचस्‍टॉ सोनारपुर

viii)राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति अधीन सहायक बिजली इंजीनियर, कचस्‍टॉ नारकेलडांगा

सियालदह मंडल के रेल क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित कार्यालयों, कारशेडों एवं स्‍टेशनों का मंडल के अधिकारियों और वरिष्‍ठ तथा कनिष्‍ठ अनुवादकों द्वारा राजभाषायी निरीक्षण किया जाता है ताकि राजभाषा हिंदी का प्रयोग-प्रसार होता रहे और उसकी सम्यक प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

मंडल कार्यालय के अलावा इसके अन्‍य कार्यालयों और स्‍टेशनों पर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के कार्य को बेझिझक और समुचित रूप से करने के लिए हिंदी टिप्‍पण और प्रारूप लेखन प्रशिक्षण के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है जिससे हिंदी के कार्य में अनवरत बढोत्तरी होती रहे ।

सियालदह मंडल के रेल क्षेत्र में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए सभी प्रोत्‍साहन योजनाएं लागू हैं और इसका अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ भी मिल रहा है । राजभाषा संबंधी सभी प्रतियोंगिताएं यथा हिंदी निबंध लेखन, हिंदी टिप्‍पण और प्रारूप लेखन तथा वाक् प्रतियोगिताएं एवं हिंदी प्रश्‍नोत्तरी प्रतियोगिताएं, हिंदी नाट्य प्रतियोगिताएं हिंदी सप्‍ताह/पखवाड़ा के दौरान और समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ।

हिंदी के प्रसार में अभिवृद्धि के लिए मंडल कार्यालय और मंडल के अधीन अवस्थित अन्‍य कार्यालयों तथा इसके स्‍टेशनों पर बंगाल और भारत के महान साहित्‍यकारों के व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व पर संगोष्‍ठी और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ।

मंडल रेल प्रबंधक की अध्‍यक्षता में रेल अधिकारिायों और कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए चिकित्‍सा संगोष्‍ठी एवं तकनीकी संगोष्‍ठी का भी आयोजन किया जाता है।  

 

2. अनुवाद:

इस मंडल के रेल क्षेत्र में अनुवाद से संबंधित प्रचुर कार्य किए गए हैं । मंडल के कार्यालयों और स्‍टेशन पर लगे सभी बोर्ड और पदधारी बोर्ड क्रमश: त्रिभाषी/द्विभाषी हैं, यथा कार्यालय के नाम बोर्ड, पदनाम बोर्ड, धारा 3 (3) के अंतर्गत आने वाले सभी प्रलेख द्विभाषी रूप में उपलब्‍ध हैं ।

इस मंडल के अधीन 105 स्‍टेशन संचालन नियम (SWRS) और 387 फाटक संचालन नियम (GWRS)है,जो द्विभाषी में उपलब्‍ध हैं।

सियालदह मंडल में आपदा प्रबधन से संबंधित आपदा प्रबंधन पुस्तिका 2024-25 का हिंदी रुपांतरण किया गया है ।

मंडल के अधिकारियों/कर्मचारियों के मध्‍य राजभाषा हिंदी के प्रचार–प्रसार और हिंदी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्‍य से कार्यालयों, शेडों और स्‍टेशनों पर वहां के लोक साहित्‍यकारों के नाम से हिंदी पुस्‍तकालयों का नामकरण किया गया है जिससे रेल जैसे विशाल परिचालनिक एवं तकनीकी कार्यप्रकृति वाले संगठन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी तथा ज्ञानवर्द्धक पत्र-पत्रिकाएं और पुस्‍तके उपलब्‍ध कराएं जा सके । ये पुस्‍तकालय निम्‍नलिखित हैं :

 

i).रवीन्‍द्र हिंदी पुस्‍तकालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सियालदह

ii).राजा राम मोहन राय हिंदी पुस्‍तकालय, नारकेलडांगा कारशेड

iii).विवेकानन्‍द हिंदी पुस्‍तकालय, सीनियर सेक्‍शन इंजीनियर, समाडि, सियालदह

iv).प्रेमचन्‍द हिंदी पुस्‍तकालय, सहायक यांत्रिक इंजीनियर, समाडि, चित्तपुर

v).ऋषि बंकिम चन्‍द्र हिंदी पुस्‍तकालय, स्‍टेशन प्रबंधक, नैहाटी स्‍टेशन

vi).पी. एल. राय हिंदी पुस्‍तकालय, सहायक इंजीनियर कार्यालय, रानाघाट

vii).नेताजी सुभाष चंद्र बोस हिंदी पुस्‍तकालय, मुख्‍य यार्ड मास्‍टर, कामागातामारु बजबज

viii).शरत चंद्र हिंदी पुस्‍तकालय, रेल सुरक्षा बल रिजर्व बैरक, नारकेलडांगा

ix).सत्‍यजीत राय हिंदी पुस्‍तकालय, सोनारपुर कारशेड

 

इस मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में अभिवृद्धि करने तथा रेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लेखन क्षमता को प्‍लेटफार्म प्रदान करने के उद्देश्‍य से हिंदी गृह पत्रिका ‘कारवां’ का प्रकाशन प्रत्‍येक तिमाही में किया जाता है।

इस मंडल में अहिंदी भाषी अधिकारियो और कर्मचारियों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्‍य से मंडल कार्यालय स्थित एक हिंदी प्रशिक्षण केन्‍द्र, आर.एम.एस. भवन के उपमुख्‍य इंजीनियर (निर्माण) कार्यालय के तृतीय तल पर कार्य करता है। हिंदी शिक्षण योजना, गृह मंत्रालय के अंतर्गत सियालदह मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी प्रशिक्षण जनवरी-मई और जुलाई-नवम्‍बर सत्रों में दिया जाता है।

 

सुझाव :

सियालदह मंडल के रेल क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के अहर्निश प्रचार-प्रसार और प्रगति के लिए आप अपनासाकारात्‍मक सुझाव rajbhashasdah@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं ।

 

इस मंडल में राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी पत्रिका ‘कारवां’ का प्रकाशन प्रत्‍येक तिमाही में किया जाता है ।

हिंदी पुस्तकालय

सियालदह मंडल के शाखा अधिकारियों द्वारा दिनांक 16.10.2025 को मंडल रेल प्रबंधक की अध्‍यक्षता में काव्‍य गोष्‍ठी का दृश्‍य


 

 

Source : Eastern Railway Last Reviewed : 04-06-2026