राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल मंडल
आपका
हार्दिक अभिनंदन
करता है
श्री प्रवीण कुमार प्रेम
अपर मंडल रेल प्रबंधक , आसनसोल
एवं
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी
कार्य परिचय – भारत सरकार की राजभाषा विषयक नीतियों के अनुपालन के क्रम में आसनसोल मंडल रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रचार-प्रसार को निर्बाध गति से क्रियान्वित करवाना। राजभाषा विभाग मूल रुप से गृह मंत्रालय के अधीन है। राजभाषा हिंदी के प्रसार-वृद्धि किए जाने तथा उसके विकास हेतु गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग,भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अनुदेशों/दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना ही राजभाषा विभाग का मुख्य कार्य है।इसे तीन प्रमुख रुपों में बॉंटा गया है – अनुवाद, प्रशिक्षण तथा कार्यान्वयन।
आसनसोल मंडल रेल क्षेत्र में अनुवाद के क्षेत्र में काफी कार्य किए गए हैं,जैसे कि स्टेशन संचालन नियम,गेट संचालन नियम आदि हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।मंडल के सभी विभागों द्वारा प्रेषित अंग्रेजी कागजातों का हिंदी अनुवाद प्रतिदिन राजभाषा विभाग द्वारा पूरा कर यथासमय प्रेषक विभाग को उपलब्ध करा दिया जाता है।
इस मंडल रेल क्षेत्र में हिंदी प्रशिक्षण का कार्य भी निर्बाध गति से संपन्न कराया जा रहा है। हिंदी भाषा प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है,जबकि हिंदी आशुलिपि तथा टंकण प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।
इस मंडल रेल क्षेत्र में हिंदी कार्यन्वयन का कार्य भी पूरी सजगता तथा तत्परता के साथ किया जा रहा है। मंडल रेल क्षेत्र के सभी बड़े-छोटे स्टेशनों का हिंदी विषयक् निरीक्षण समय-समय पर किया जाता है। रेल कार्मिकों के लाभार्थ प्रति तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। समय-समय पर कार्मिकों को हिंदी डेस्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आसनसोल मंडल का मंडल कार्यालय और कुछ स्टेशन "ग" क्षेत्र में है तथा कुछ स्टेशन "क" क्षेत्र के अंतर्गत है,इसलिए यहां राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की असीम संभावनाएं विद्यमान हैं।
इस प्रकार आसनसोल मंडल अपने रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रसार-वर्धन के लिए कृतसंकल्पित है और अपने संकल्प के प्रति जागरूक तथा अग्रसर है।
______________________________________________________________________________________
आसनसोल मंडल में स्थापित ‘हिंदी पुस्तकालय’ : एक संक्षिप्त परिचय
पूर्व रेलवे के अंतर्गत आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों/शेडों/कार्यालयों में कुल 14 ‘हिंदी पुस्तकालय’ स्थापित हैं। रेल जैसी विशाल परिचालनिक एवं तकनीकी कार्य-प्रकृति वाले संगठन में कर्मचारियों में साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करने व काम-काज से उनके क्लांत मन को विश्रांति प्रदान करने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए इन हिंदी पुस्तकालयों का गठन किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है :
|
क्र.सं. |
पुस्तकालय का नाम |
अवस्थिति |
|
1. |
मंडल कार्यालय परिसर/आसनसोल |
|
|
2. |
टी.आर.एस./आसनसोल |
|
|
3. |
सीतारामपुर स्टेशन |
|
|
4. |
मुख्य यार्ड मास्टर/अंडाल स्टेशन |
|
|
5. |
व.मं.यां.इंजी.(डीजलशेड)/अंडाल |
|
|
6. |
बराकर स्टेशन/मुख्य यार्ड मास्टर |
|
|
7. |
सहा.इंजी. कार्यालय/मधुपुर |
|
|
8. |
जसीडीह स्टेशन |
|
|
9. |
आसनसोल स्टेशन |
|
|
10. |
दुर्गापुर स्टेशन |
|
|
11. |
स्टेशन प्रबंधक कार्यालय,दुमका |
|
|
12. |
मंडल प्रशिक्षण केंद्र/मधुपुर |
|
|
13. |
मंडल रेलवे अस्पताल,आसनसोल |
|
|
14 |
न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स,आसनसोल |
राजभाषा अनुभाग
राजभाषा गतिविधियों से संबंधित उपलब्धियां जुलाई-2025 से जनवरी 2026 तक
विशेष कार्य:(जुलाई- सितम्बर, 2025)की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह जुलाई, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
जुलाई 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 45 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया । |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका(जुलाई 2025) के 19वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
दिनांक 04 जुलाई, 2025 को दुमका स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्यवयन समिति की बैठक सम्पन्न कराई गई और साथ ही कार्यशाल का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत दुमका स्थित विभिन्न विभागों के 15 रेलकर्मियों को राजभाषा नियम, अधिनियम एवं अन्यान्य प्रावधानों के अलावा राजभाषा विषयक विविध प्रोत्साहन योजनाओं, हिंदी पुस्तकालय की उपयोगिता और पत्राचार में हिंदी के सहज प्रयोग के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई तथा डिजीटल सुविधाओं के संबंध में हिंदी के प्रयोग की जानकारी दी गयी। इसी क्रम में हिंदी प्रशिक्षण की भी जानकारी दी गई। |
|
4. |
आलोच्य माह में अखिल भारतीय राजभाषा स्वर्ण जयंती समारोह में ‘जीएमसी बालयोगी इनडोर स्टेडियम हैदराबाद 11 जुलाई,2025)’ में आसनसोल रेल मंडल की ओर से प्रतिनिधित्व। |
|
5. |
दिनांक 22 जुलाई, 2025 को दुर्गापुर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्यवयन समिति की बैठक सम्पन्न कराई गई और साथ ही कार्यशाल का भी आयोजन किया गया, जिसके तहत 14 कार्मिकों को राजभाषा विषयक संबंधी विभिन्न उपायों जैसे:- (की-बोर्ड के जरिए टंकण/बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद) की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
6. |
दिनांक 24 जुलाई, 2025 को बराकर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्यवयन समिति की बैठक सम्पन्न कराई गई और साथ ही कार्यशाल का भी आयोजन किया गया। उक्त बैठक के दौरान उपस्थित 08 रेलकर्मियों को राजभाषा नियम, अधिनियम एवं अन्यान्य प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
|
7. |
दिनांक 25 जुलाई, 2025 को अंडाल स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्यवयन समिति की बैठक सम्पन्न कराई गई और साथ ही कार्यशाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित 27 कर्मियों को मोबाइल ऐप्प पर हिंदी में कार्य-निष्पादन को लेकर की-बोर्ड के जरिए व बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद की जानकारी दी गई और प्रत्यक्ष रूप से करके दिखाया भी गया, जिसकी सहायता से कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
8. |
दिनांक 29 जुलाई,2025 को चित्तरंजन स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न कराई गई और साथ ही हिंदी कार्यशाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित 05 रेलकर्मियों को राजभाषा नियम, अधिनियम एवं अन्यान्य प्रावधानों के अलावा राजभाषा विषयक विविध प्रोत्साहन योजनाओं, हिंदी पुस्तकालय की उपयोगिता और पत्राचार में हिंदी के सहज प्रयोग के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। |
|
9. |
दिनांक 31 जुलाई,2025 को मंडल कार्यालय स्थित दामोदर सभाकक्ष में मार्च,25 व जून,25 तिमाहियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर “कलम के सिपाही” मुंशी प्रेमचन्द की जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के लिए मुंशी प्रमचंद की कहानियों, उपन्यासों से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देनेवाले कर्मचारियों को ऑन द स्पॉट नोट पैड और कलम देकर पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा मुंशी प्रमचंद के कृतित्व, व्यक्तित्व और उनके कहानियों की प्रासांगिता के बारे में प्रकाश डाला गया। इसके अलावा, जून में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे:- हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता और हिंदी वाक् प्रतियोगिता में सफल कुल 19 कार्मिकों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। |
|
10 |
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘रेल रश्मि’के 35वें अंक का विमोचन किया गया। वस्तुत: यह पत्रिका ई.पत्रिका के रूप में आसनसोल रेल मंडल के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होती है। प्रतीक के रूप में इसकी 04 प्रतियाँ हॉर्ड कॉपी के रूप में भी प्रकाशित हुई। |
|
11 |
‘प्रेमचंद जयंती’ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर वहॉं के प्रभारी/पर्यवेक्षकों / राजभाषा कार्यानवयन समिति के अध्यक्ष व हिंदी पुस्तकालय के अंशकालिक पुस्तकाध्यक्षों के स्वप्रेरणा एवं हिंदी प्रेमी कार्म्रिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनायी गयी। दुमका, जसीडीह,मधुपुर, पानागढ़ व चित्तरंजन स्टेशनों एवं टीआरएस शेड/आसनसोल में प्रेमचंद के व्यक्तित्व कृतित्व पर आधारित साहित्यिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरीएवं विचार-विमर्श के साथ कलम के सिपाही प्रेमचंद को याद किया गया। |
राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह अगस्त, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
अगस्त 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 59 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया । |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका(अगस्त 2025) के 20वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
दिनांक 18 अगस्त, 2025 से 22 अगस्त, 2025 तक अंडाल/डीजल शेड में 05 दिवसीय हिंदी कार्यशाल का आयोजन किया गया, जिसके तहत 18 कार्मिकों को राजभाषा विषयक संबंधी विभिन्न उपायों जैसे:- (की-बोर्ड के जरिए टंकण/बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद) की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। इसी क्रम में कार्यशाला सत्रांक परीक्षा का भी आयोजन किया गया। |
|
4. |
दिनांक 07.08.2025, 13.08.2025 एवं 21.08.2025 को बहुविषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान,धनबाद/भूली में पदोन्नति परीक्षा हेतु 140 कार्मिकों को राजभाषा विषयक प्रशिक्षण दिया गया जिसके तहत राजभाषा नियम, अधिनियम एवं अन्य प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह सितम्बर, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
अगस्त 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 89 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया । |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका(सितम्बर 2025) के 21वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मंडल कार्यालय के साथ- साथ विविध स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 15.09.2025 को मंडल कार्यालय के दामोदर सभाकक्ष में पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत रेल मंत्री के हिंदी संदेश का वाचन, मंडल रेल प्रबंधक महोदया का हिंदी संदेश का वाचन किया गया और साथ ही इस अवसर पर अधिकारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |
|
4. |
15.09.2025 को द्वितीय चरण के रूप में अधिकारियों के बच्चों के लिए हिंदी काव्य पाठ और हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई। |
|
5. |
हिंदी पखवाड़ा-2025 के तृतीय चरण के रूप में दिनांक 16.09.2025 को पानागढ़ में रेलकर्मियों के लिए हिंदी गीत प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया है। |
|
6. |
तदुपरांत, 16.09.2025 को ही पानागढ़ और समीपस्थ स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मियों के बच्चों के लिए हिंदी गीत प्रस्तुति प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। |
|
7. |
हिंदी पखवाड़ा-2025 के तहत 18.09.2025 को मधुपुर के रेलकर्मियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित हुई। |
|
8. |
18.09.2025 को मधुपुर के रेलकर्मियों के सीनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता और जूनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। |
|
9. |
19.09.2025 को दामोदर सभाकक्ष में ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ लगायी गयी, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा हिंदी में निपटाए गए कार्यों को तरतीब से सजाया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा इन कार्यों का निरीक्षण और जाँच किया गया। |
|
10. |
19.09.2025 के द्वितीयार्द्ध में दामोदर सभाकक्ष में आसनसोल रेल मंडल कार्यालय की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आधारित विडियो क्लिप पावर प्वाईंट प्रस्तुति की गयी। इसी के आलोक में कार्मिकों के लिए ‘प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्नस्टेशनों और कार्यालयों के 70 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। |
|
11. |
20.09.2025 को जसीडीह के रेलकर्मियों के सीनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता और जूनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अतिरिक्त कार्मिकों लिए हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। |
|
12. |
21.09.2025 को दुमका के रेलकर्मियों के बच्चों के लिए हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता और कार्मिकों लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। |
|
13. |
22.09.2025 को डीजल शेड/अंडाल में रेलकर्मियों के सीनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी वाक् और जूनियर कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी गीत प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित हुई। असके अतिरिक्त कार्मिकों लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। |
|
14. |
25.09.2025 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट में ‘हिंदी नाट्य प्रतियोगिता’ आयोजित हुई जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों की 04 नाट्य टीमों ने भाग लिया। बाक्स एन डिपो/अंडाल की दो टीमों द्वारा क्रमश: ‘पहलगाम’ (श्री राकेश कुमार साह |
|
15. |
25.09.2025 को द्वितीयार्द्ध में विवेकानंद इंस्टीच्यूट में ही गीत-संगीत-नृत्य के संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया,जिसमें उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में सफल अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राजभाषा प्रदर्शनी में सफल प्रथम 06 विभागों को राजभाषा शील्ड (प्रथम, द्वितीय,तृतीय और 03 प्रेरणा)देकर सम्मानित किया गया। |
|
16. |
इसी क्रम में दुमका,पानागढ़, जसीडीह और मधुपुर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक भी संपन्न हुई। |
विशेष कार्य:(अक्टूबर- दिसंबर, 2025)की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह अक्टूबर, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
अक्टूबर 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 66 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया । उल्लेखनीय है कि यह कार्य कार्यालय समय के उपरांत एवं शनिवार-रविवार व छुट्टी के दिनों में भी निष्पादित किये गए है। |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका (अक्टूबर 2025) के 22वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
दिनांक 16.10.2025 को सीतारामपुर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई और साथ ही, उक्त बैठक के उतरार्दध सत्र में उपस्थित 12 रेलकर्मियों को संक्षिप्त कार्यशाला के अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
4. |
दिनांक 17.10.2025 को बराकर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई और साथ ही, उक्त बैठक के उतरार्दध सत्र में उपस्थित 16 रेलकर्मियों को संक्षिप्त कार्यशाला के अंतर्गत राजभाषा विषयक संबंधी विभिन्न उपायों जैसे:- (की-बोर्ड के जरिए टंकण/बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद) की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
5. |
दिनांक 24.10.2025 दुर्गापुर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई,जिसमें उपस्थित रेलकर्मियों को राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
6. |
दिनांक 21.10.2025 को चित्तरंजन स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई और साथ ही, उक्त बैठक में उपस्थित रेलकर्मियों को राजभाषा विषयक संबंधी नीति नियमों एवं अनान्य प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
|
7. |
दिनांक 31.10.2025 को अंडाल स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई और साथ ही, राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह नवंबर, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
नवंबर 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 41 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया । उल्लेखनीय है कि यह कार्य कार्यालय समय के उपरांत एवं शनिवार-रविवार व छुट्टी के दिनों में भी निष्पादित किये गए है। |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका (नवंबर 2025) के 23वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
दिनांक 07.11.2025 को जसीडीह एवं दुमका स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
4. |
दिनांक 11.11.2025 को आसनसोल-बर्नपुर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 74वीं बैठक में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,पूर्व रेलवे, आसनसोल को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन हेतु द्वितीय चल बैजयंती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। |
|
5. |
दिनांक 12.11.2025 को रानीगंज स्टेशन राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान रानीगंज स्टेशन/कार्यलयों/विभागों में कार्यरत रेलकर्मियों को राजभाषा विषयक संबंधी विभिन्न उपायों जैसे:- (की-बोर्ड के जरिए टंकण/बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद) की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
6. |
दिनांक 13.11.2025 को बिजली/टीआरएस, आसनसोल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
7. |
दिनांक 15.11.2025 (शनिवार) और 16.11.2025 (रविवार) को मंडल कार्यालय स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवीण एवं प्राज्ञ की परीक्षाएं सम्पन्न कराई गई। |
|
|
दिनांक 19.11.2025 को मंडल रेल अस्पताल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
8. |
दिनांक 21.11.2025 को ईटीसी/आसनसोल में पदोन्नत परीक्षा में शामिल होनेवाले रेलकर्मियों को राजभाषा विषयक प्रशिक्षण दिया गया। |
राजभाषा विभाग, पूर्व रेलवे, आसनसोल की माह दिसम्बर, 2025 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं :
|
1. |
दिसम्बर 2025 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 112 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि यह कार्य कार्यालय समय के उपरांत एवं शनिवार-रविवार व छुट्टी के दिनों में भी निष्पादित किये गए है। |
|
2. |
आलोच्य माह में आसनसोल रेल संवाद पत्रिका (दिसम्बर 2025) के 24वेंअंक का प्रकाशन किया गया। |
|
3. |
दिनांक 27.12.2025 को जसीडीह स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
राजभाषाविभाग,पूर्वरेलवे,आसनसोलकीमाहजनवरी, 2026कीउपलब्धियांनिम्नप्रकारहैं :
|
1. |
जनवरी2026 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 56प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि यह कार्य कार्यालय समय के उपरांत एवं शनिवार-रविवार व छुट्टी के दिनों में भी निष्पादित किये गए है। |
|
2. |
दिनांक 14.01.2026 को टीआरएस/आसनसोल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
3. |
दिनांक 15.01.2026 को चित्तरंजन स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के ऐसे विभिन्न उपायों जैसे:- (की-बोर्ड के जरिए टंकण/बोलकर टंकण/ऑन लाइन अनुवाद) की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
4. |
दिनांक 16.01.2026 को सीतारामपुर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
|
5. |
दिनांक 20.01.2026 को अंडाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों के तहत ऐसे विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई,जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
6. |
दिनांक 22.01.2026 को दुर्गापुर स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न कराई गई जिसमें उपस्थित रेलकर्मियों को राजभाषा नियम, अधिनियम एवं अन्य प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
|
7. |
दिनांक 30.01.2026 को पानगढ़ स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों, राजभाषा संबंधी प्रोत्साहन योजनाओं, पुस्तकालय की उपयोगिता इत्यादि की जानकारी दी गई, जिसकी सहायता से कार्यालयी कार्यों को सहजतापूर्वक हिंदी में किया जा सकता है और हिंदी कार्यों को बढ़ाया जा सकता है। |
|
8. |
दिनांक 07.02.2026 को दुमका स्टेशन पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न कराई गई तथा इसके अंतर्गत राजभाषा विषयक नीति नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। |
विशेष कार्य: जनवरी,2024 में अब तक (10.01.2024) की गतिविधियाँ:
|
01 |
श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे/आसनसोल की अध्यक्षता में दि.06.01.2024 को मधुपुर अवस्थित ‘यातायात प्रशिक्षण केंद्र’ में सितंबर,23 एवं दिसंबर,23 को समाप्त तिमाही के लिए मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न हुई। |
|
02 |
01 नवंबर,23 को सतर्कता सप्ताह के अवसर पर ‘भ्रष्टाचार को ना कहें!देश के प्रति समर्पित रहे’ विषय पर आयोजित हिंदी वाक् प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को उपर्युक्त बैठक के दौरान श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक एवं श्री मुकेश कुमार मीना, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गति शक्ति) द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। |
|
03 |
उपर्युक्त बैठक के दौरान श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल की राजभाषा फोटो पत्रिका ‘राजभाषा सारथी-5’ का विमोचन किया गया। |
|
04 |
दि.06.01.2024 को मधुपुर अवस्थित ‘यातायात प्रशिक्षण केंद्र’ में एक राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मधुपुर रेल क्षेत्र के कुल 06 कार्यालय शामिल हुए। |
|
05 |
विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 10 जनवरी, 2024 को दुर्गापुर स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए एक राजभाषा विषयक प्रतियोगिता तथा रेलकर्मियों के बच्चों के लिए एक काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |
विशेष कार्य: (अक्टूबर-दिसंबर,2023) की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:-
|
1. |
अक्तूबर 2023 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 39 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
2. |
टीआरएस से बिजली इंजनों के मेन्टेनेंस (अनुरक्षण) से संबंधित प्राप्त 20 अंग्रेजी फॉरमेंटों का हिंदी अनुवाद करके सुपुर्द किया गया। |
|
3. |
दिनांक 05.10.2023 को राजभाषा पखवाड़ा 2023 का समापन समारोह स्थानीय विवेकानंद इंस्टच्यूट/आसनसोल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल उम्मीदवारों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रेल कवियों ने अपनी कविताओ का पाठ किया। |
|
4. |
दिनांक 05.10.2023 को जसीडीह स्टेराकास की बैठक संपन्न कराई गई। |
|
5. |
आरटीआई के तहत प्राप्त 04 आवेदनों के उत्तर हिंदी में तैयार कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। |
|
6. |
संबंधित माह में 35 संरक्षा काउंसलिंग एवं निदेशों का हिंदी अनुवाद किया गया। |
|
7 |
कार्मिक विभाग के 12 कार्मिकों को हिंदी में काम करने के लिए डेस्क प्रशिक्षण दिया गया। |
|
8. |
नवंबर 2023 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 42 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
9. |
01.11.2023 को मंडल कार्यालय के चाणक्य सभाकक्ष में विश्व सतर्कतस दिवस के अवसर पर“भ्रष्टाचार को ना कहें!देश के प्रति समर्पित रहे।” विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |
|
10. |
02.11.2023 को राजभाषा अधिकारी द्वारा जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा स्टेशनों पर महापुरूषों की सुक्तियां लिखवाने के संबंध में दिये गये निदेश के अनुपालन में संबंधित स्टेशनों पर महापुरूषों की सुक्तियां लिखवाई गई। |
|
11. |
04.11.2023 टीआरएस हिंदी पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। |
|
12. |
07.11.2023 को रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय स्टेशन प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। |
|
13. |
08.11.2023 को मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा दिये गये निदेश के अनुपालनार्थ प्रेरक उक्ति लिखवाने के संबंध में अंडाल स्टेशन का निरीक्षण किया गया। |
|
14. |
18.11.2023,19.11.2023 तथा 25.11.2023 को क्रमश: प्रवीण, प्राज्ञ एवं पारंगत परीक्षाएँ संपन्न करायी गयी जिसमें 85,15 तथा 07 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। |
|
15. |
23.11.2023 को वर्णपुर में नराकास की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल मंडल को राजभाषा चल बैजयंती पुरस्कार (द्वितीय पुरस्कार) से सम्मानित किया गया |
|
16. |
आरटीआई के तहत प्राप्त 07 आवेदनों के उत्तर हिंदी में तैयार कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। |
|
17. |
मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निरीक्षण के तहत प्राप्त 05 निरीक्षण नोट का समयबद्ध सीमा में हिंदी अनुवाद कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। |
|
18. |
29.11.2023 को राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु इलेक्ट्रॉनिक/सामान्य, टीआरडी विभाग के कर्मचारियों को हिंदी में सुचारू रूप से काम करने एवं उनके झिझक को दूर करने के लिए राजभाषा अधिकारी द्वारा डेस्क प्रशिक्षण दिया गया। |
|
19. |
इसी क्रम में 30.11.2023 को राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु हिंदी में सहज ढ़ंग से काम करने एवं उनके झिझक को दूर करने के लिए क्रमश: सिगनल, इंजीनिरिंग, यांत्रिक, विद्युत एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों को भी राजभाषा अधिकारी द्वारा डेस्क प्रशिक्षण दिया गया। |
|
20. |
दिसम्बर 2023 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 32 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
21. |
दिनांक 08.12.2023 को जसीडीह में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक पूर्ण दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें राधि ने उपस्थित कुल 16 कर्मचारियों को हिंदी में काम करने तथा राजभाषा विषयक नीति-नियमों की जानकारी दी । |
|
22. |
दिनांक 15.12.2023 को द.पू.रेलवे के मुख्यालय/गार्डेनरीच में संसदीय राजभाषा समिति की प्रश्नावली संबंधी मुद्दों पर आयोजित हिंदी कार्यशाला में राजभाषा अधिकारी सहित एक कनिष्ठ अनुवादक ने भाग लिया । |
|
23. |
दिनांक 21.12.2023 को मधुपुर स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
24. |
दिनांक 22.12.2023 को जसीडीह स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
25. |
दिनांक 28.12.2023 को 16 बटालियन/रेलवे सुरक्षा विशेष बल कार्यालय में आयोजित हिंदी कार्यशाला मेंराधि ने उपस्थित कुल 15 कर्मचारियों को हिंदी में काम करने तथा राजभाषा विषयक नीति-नियमों की जानकारी दी । |
विशेष कार्य: (जुलाई-सितम्बर,2023) की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:-
|
अप्रैल-जून 2023 की उपलब्धियॉं
|
1. |
अप्रैल 2023 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 33 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
2. |
दिनांक 11.04.2023 को राधि द्वारा अंडाल एवं पाण्डवेश्वर स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया. |
|
3. |
दिनांक 13.04.2023 को मधुपुर स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न कराई गई। |
|
4. |
दिनांक 17.04.2023 को मंडल के बिजली सामान्य विभाग के कुल 12 तथा बिजली कर्षण-वितरण विभाग के कुल 13 कार्मिकों को हिंदी डेस्क प्रशिक्षण दिया गया। |
|
5 |
25.04.2023 को मंडल कार्यालय में स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजकों के लिए एक पूर्ण दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अपर मुराधि एवं राधि नेउपस्थित कुल 13 संयोजकों को राजभाषा विषयक नीति-नियमों की जानकारी दी। |
|
6. |
मई 2023 माह में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 28 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
7. |
दिनांक 01.05.2023 को राधि द्वारा गिरिडीह स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया । |
|
8. |
दिनांक 15.05.2023 से 18.05.2023 तक क्रमश: हिंदी प्रवीण, प्राज्ञ, पारंगत एवं प्रबोध की परीक्षाएँ सुचारू रूप से संपन्न कराई गई। प्रवीण में 57 (नामित 68), प्राज्ञ में 12 (नामित 18) तथा पारंगत में 03 (नामित 09) परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। |
|
9. |
दिनांक 26.05.2023 को जामताड़ा स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। जामताड़ा स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों के कुल 12 कार्मिकों को हिंदी डेस्क प्रशिक्षण भी दिया गया। |
|
10. |
दिनांक 27.05.2023 को दुर्गापुर स्टेराकास की बैठक स्टेशन प्रबंधक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। |
|
11. |
दिनांक 05 जून 2023 को मंडल स्तरीय हिंदी निबंध एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्रमश: 30 एवं 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। |
|
12. |
दिनांक 06 जून 2023 को मंडल स्तरीय हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। |
|
13. |
दिनांक 16.06.2023 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में संपन्न हुई । |
|
14. |
दिनांक 20 जून 2023 को आसनसोल मंडल के अंडाल स्टेशन स्थित विभिन्न कार्यालयों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया |
विशेष कार्य: (जनवरी-मार्च,2023)
|
1. |
11.01.2023 को बराकर स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
2. |
18.01.2023 को स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति/चित्तरंजन स्टेशन की तिमाही बैठक आयोजित हुई। बैठक के उपरांतराजभाषा अधिकारी/आसनसोल ने स्टेशन पर कार्यरत विभिन्न विभाग के रेलकर्मियों को राजभाषा नीति, नियम एवं अधिनियम की जानकारी दी और सरकारी कार्यों में इनके क्रियान्वयन व अनुपालन पर जोर देते हुए सहज एवं सरल रूप में हिंदी का प्रयोग करने के उपाय बताई। साथ ही, राजभाषा अधिकारी द्वारा चित्तरंजन स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
3. |
भाषा प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए जनवरी-मई,2023 सत्र के लिए प्रवीण पाठ्यक्रम में 37, प्राज्ञ पाठ्यक्रम में 13 और पारंगत पाठ्यक्रम में 07 रेलकर्मियों का नामन करवायागया । |
|
4. |
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 24.01.2023 को आसनसोल स्टेशन पर ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति समारोह’ का आयोजन किया गया। साथ ही, रेलकर्मियों के बच्चों के लिए 02 वर्गों में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें कुल 10 बच्चों ने भाग लिया। इसमें सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। |
|
5. |
आलोच्य अवधि में ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कुल 100 प्रेस विज्ञप्तियों को हिंदी अनूदित एवं टंकित करते हुए जन-सम्पर्क विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया गया। |
|
6. |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन दुमका स्टेशन पर नवगठितराजभाषा कार्यान्वयन समिति की आरंभिक बैठक 09.02.2023 को स्टेशन प्रबंधक/दुमका की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मार्गदर्शन हेतु राजभाषा अधिकारी/आसनसोल ने विशेष प्रेक्षक के रूप में भाग लिया। |
|
7 |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन दुमका स्टेशन पर 10.02.2023 को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न कार्यालयों; यथा – स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, टिकट बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय, सिगनल, बिजली आदि कार्यालयों में कार्यरत रेलकर्मियों को राजभाषा अधिकारी/आसनसोल द्वारा राजभाषा नीति, नियम एवं अधिनियम की जानकारी दी गई और इनके क्रियान्वयन व अनुपालन पर जोर देते हुए सहज एवं सरल रूप में हिंदी का प्रयोग करने के उपाय बताए गए।साथ ही, 10.02.2023 को ही राजभाषा अधिकारी द्वारा दुमका स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण भी किया गया। |
|
8. |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन मंडल रेल अस्पताल/आसनसोल पर 14.02.2023 को नवगठितराजभाषा कार्यान्वयन समिति की आरंभिक बैठक डॉ. चम्पक विश्वास/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें राजभाषा अधिकारी द्वारा उपस्थित सदस्यों (डॉक्टरगण), नर्सिंग स्टाफ, लिपिक वर्गीय कार्मिकों को राजभाषा नीति, नियम एवं अधिनियम की जानकारी दी गई और इनके क्रियान्वयन व अनुपालन पर जोर देते हुए सहज एवं सरल रूप में हिंदी का प्रयोग करने के उपाय बताई गई। इस अवसर पर डॉ. बी.के. चौबे/अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉ. धीरज कुमार जायसवाल ने हिंदी कविता का पाठ कर बैठक को रसमय बना दिया। |
|
9. |
16.02.2023 को राजभाषा अधिकारी द्वारा मधुपुर स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण भी किया गया और संबंधित कार्यालयों के प्रभारियों को वहाँ पाई गई कमियों को शीघ्रातिशीघ्र दूर करने की बात कही। इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबधंक/मधुपुर उपस्थित थे। |
|
10. |
बर्नपुर-आसनसोल नराकास द्वारा 17.02.2023 को आयोजित कार्यशाला में मंडल की ओर से भाग लिया गया। |
|
11. |
श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे/आसनसोल की अध्यक्षता में 21.02.2023 मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यसूची की मदों पर चर्चा के साथ ई-ऑफिस में मूल रूप से हिंदी में काम करने पर जोर दिया गया। |
|
12. |
मंराकास की बैठक के उपरांत हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जन्म जयंती समारोह का पालन किया गया, जिसमें पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के जरिये निराला जी की जीवनी व कृति के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और साथ ही उनकी कुछ कविताओं की ऑडिये-विजुअल प्रस्तुति भी की गई। |
|
13. |
‘भ्रष्टाचार-मुक्तभारत : विकसितभारत’विषयपरनवंबर,22 में संपन्नहिंदीवाक्प्रतियोगितातथा 24.01.2023 को रेल कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मृति समारोह’ के उपलक्ष्य में संपन्न हिंदी कविता पाठ प्रतियोगितामें सफल प्रतिभागियों को 01.03.2023 को श्री मुकेश कुमार मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। |
|
14. |
06.03.2023 को ही राजभाषा अधिकारी द्वारा देवघर स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में राजभाषा अधिकारी द्वारा वहाँ कार्यरत पर्यवेक्षकों/कार्मिकों को ‘डेस्क प्रशिक्षण’ के तहत राजभाषा विषयक नीति-नियमों की जानकारी दी गयी। |
|
15. |
17.03.2023 को ‘दुर्गापुर राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की बैठक स्टेशन प्रबंधक/दुर्गापुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। |
|
16. |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन अंडाल स्टेशन पर गठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 23.03.2023 को क्षेत्रीय प्रबंधक/अंडाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मंडल कार्यालय से प्रेक्षक के रूप में शामिल श्री संजय राउत, कनिष्ठ लिपिक ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें कार्यालयी कार्यों के कुछ शुरुआती महत्त्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान दिलाया, जिन्हें पालन करने पर हिंदी में कार्यों की मात्रा को सहत तौर पर बढाया जा सकता है। |
|
17. |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन जसीडीह स्टेशन पर गठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 24.03.2023 को स्टेशन प्रबंधक/जसीडीह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी/पूर्व रेलवे ने इस अवसर उपस्थित सदस्यों व अन्य रेलकर्मियों को हिंदी कार्यशाला के माध्यम से राजभाषा नीति, नियम एवं अधिनियम की जानकारी दी तथा इनके क्रियान्वयन व अनुपालन हेतु सहज एवं सरल उपाय बताए। उपस्थित 20 कार्मिकों ने इस कार्यशाला का लाभ उठाया, जिसमें स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के अलावा रेल सुरक्षा बल, वाणिज्य, कैरेज एवं वैगन सहित अन्य कार्यालयों के कार्मिक शामिल थे। |
|
18. |
उपर्युक्त बैठक के उपरांत 24.03.2023 को ही जसीडीह स्टेशन पर छायावाद की प्रमुख स्तंभ कवयित्री महादेवी वर्मा की स्मृति समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत एक साहित्यिक परिचर्चा हुई, जिसमें रेलकार्मिकों ने महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। महादेवी वर्मा की सुप्रसिद्ध कविताओं का पाठ रेलकर्मियों के बच्चों ने सस्वर पाठ किया। |
|
19. |
पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के अधीन बराकर स्टेशन पर गठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 29.03.2023 को स्टेशन प्रबंधक/अंडाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। |
|
20 |
सरकारी काम-काज मे हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना (आधार वर्ष – 2022) के अंतर्गत आसनसोल मंडल के पदाधिकारियों (03 में से 02 उपस्थित) को 29.03.2023 को प्रधान कार्यालय/पूर्व रेलवे/कोलकाता में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में महाप्रबंधक महोदय ने पुरस्कृत किया। |
राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल की माह फरवरी, 2021 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:-
|
1. |
दिनांक 03.02.2021 को आसनसोल-खाना सेक्शन में पानागढ़ एवं अंडाल, दिनांक 17.02.2021 को गलसी एवं 24.02.2021 को दुर्गापुर स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों को दर्शाते हुए अपेक्षित सुधारात्मक सुझावों के साथ संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित किया गया। इस दौरान 24.02.2021 को ही दुर्गापुर स्टेशन पर स्थापित ‘‘तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय’’ का सौंदर्यीकरण करते हुए नवरूप प्रदान किया गया, जिसकी महाप्रबंधक महोदय के निरीक्षण के दौरान सराहा भी गया। |
|
2. |
आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 25 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें महाप्रबंधक महोदय के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक और उनकी प्रशासनिक टीम द्वारा आसनसोल- खाना के निरीक्षण संबंधी व्यापक रिपोर्ट युक्त प्रेस रिलीज भी शामिल है। |
|
3. |
मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे, कोलकाता से प्राप्त अल्पकालिक निदेश के अनुपालन स्वरूप 26 फरवरी, 2021 को आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 2 पर मंडल के विभिन्न विभागों में हिंदी माध्यम से निपटाये गये सरकारी कामकाज को दर्शाती एक ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ लगायी गयी। |
|
4. |
महाप्रबंधक महोदय/पूर्व रेलवे/कोलकाता एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान आसनसोल प्लेटफॉर्म सं.2 पर लगायी गयी राजभाषा प्रदर्शनी की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। |
|
4. |
इसी अवसर पर महाप्रबंधक महोदय /पूर्व रेलवे ने मंडल में राजभाषा की गतिविधियों की दर्शाती फोटो पुस्तिका ‘ राजभाषा सारथी’ के द्वितीय अंक का लोकार्पण किया। |
|
5. |
राजभाषा विषयक गतिविधियों से प्रभावित महाप्रबंधक महोदय/पूर्व रेलवे ने अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में राजभाषा कार्मिकों के योगदान की सराहना की और इस हेतु राजभाषा विभाग को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया। |
|
1. |
आसनसोल मंडल के अधीन आसनसोल-खाना सेक्शन के पराज (07.01.2021), मानकर(14.01.2021) एवं गलसी(15.01.2021) स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों को दर्शाते हुए अपेक्षित सुधारात्मक सुझावों के साथ संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित किया गया। |
|
2. |
पराज(07.01.2021), मानकर(14.01.2021) एवं गलसी(15.01.2021) स्टेशनों के राजभाषा विषयक निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत रेलकर्मियों यथा – स्टेशन मास्टर/प्रबंधक, वाणिज्य लिपिक, कार्यालय अधीक्षक/एएएसई (रेलपथ) कार्यालय/मानकर को हिंदी में स्टेशन मास्टर की डायरी आदि अन्यान्य कार्यालयी कार्य करने का परामर्श दिया गया। |
|
3. |
आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 22 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें 26 जनवरी,2021 को आयोजित गंणतंत्र दिवस पर व्यापक रिपोर्ट युक्त प्रेस रिलीज भी शामिल है। |
|
4. |
हिंदी साहित्य जगत के महान छायावादी स्तंभ जयशंकर प्रसाद के जन्म दिन के अवसर पर 30.01.2021 को वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस शेड के नवीन सभागार में राजभाषा विभाग द्वारा ‘‘जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह’’ का आयोजन किया गया, जिसमें राजभाषा अधिकारी, श्री मधुसूदन दत्त द्वारा प्रसाद जी की जीवनी व कृतित्व पर एक विशेष पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई। अतिथि वक्ता के रूप में श्री अवधेश कुमार ‘अवधेश’, सेवानिवृत्त शिक्षक (रेलवे विद्यालय) ने अपनी शोधपरक जानकारियों से उपस्थित श्रोता वर्ग को लाभान्वित किया। कार्यकम की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस, श्री अविनाश कुमार ने की। |
|
5. |
वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस शेड में 30.01.2021 को संपन्न ‘‘जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह’’ के साथ-साथ टीआरएस में कार्यरत रेलकर्मियों के बच्चों एवं तकनीशियन प्रशिक्षुओं के लिए एक ‘‘काव्यपाठ प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया, जिसमें 05 बच्चों एवं 05 प्रशिक्षुओं को उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। |
राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल की माह दिसंबर,2020की उपलब्धियां निम्न प्रकार है :-
|
1. |
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक 22.12.2021 को संपन्न हुई। |
|
2. |
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति (मंराकास) की बैठक के उपरांत एक राजभाषा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 रेलकर्मियों को नकद एवं प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत किया गया। |
|
3. |
मंराकास की बैठक के दौरान एक विशेष पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई, जिसमें राजभाषा पखवाड़ा-2020 के दौरान संपन्न गतिविधियों को समेकित रूप से प्रदर्शित किया गया। |
|
4. |
आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 46 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। |
|
5. |
आलोच्य माह में 15.12.2021 को वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस विभाग में राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष संपर्क-सह-प्रोत्साहन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत टीआरएस एवं मेमू शेड के रेलकर्मियों से संपर्क कर उन्हें हिंदी में कार्य करने, उनके बच्चों के लिए आयोजित होने वाले काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित करने, मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘रेल रश्मि’ में अपनी रचनाएं देने जैसे विषयों पर परामर्श दिया गया। |
जनवरी-मार्च,2020 में राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विशेष कार्य :
|
1. |
10 जनवरी, 2020 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के अंडाल-साईंथिया सेक्शन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में राजभाषा विभाग का सक्रिय योगदान रहा। |
|
2. |
10 जनवरी, 2020 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट/आसनसोल में मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वरेलवे/आसनसोल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे/आसनसोल एवं राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे/आसनसोल की उपस्थिति में महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के कर कमलो द्वारा राजभाषा विभाग की गतिविधियों को दर्शाती एक लघु-पुस्तिका ‘राजभाषा सारथी’ का विमोचन किया गया। |
|
3. |
10 जनवरी, 2020 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे की उपस्थिति में विवेकानंद इंस्टीच्यूट/आसनसोल में राजभाषा विभाग की ओर से एक प्रेरक एवं मधुर ‘हिंदी गीत’ प्रस्तुत किया गया। |
|
4. |
रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता – 2019 के अंतर्गत आसनसोल मंडल के 6 प्रतिभागियों के निबंध को प्रविष्टि हेतु राजभाषा विभाग/प्रधान कार्यालय, पूर्वरेलवे/कोलकाता को अग्रेषित किया गया। |
|
5. |
30 जनवरी, 2020कोबराकर एवं पानागढ़ रेलवे स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
6. |
मधुपुर में कार्यरत रेलकर्मियों के लाभार्थ ‘लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीच्यूट/मधुपुर’ में 10.02.2020 से 14.02.2020 तक पाँच दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रेल कार्यालयों के 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्रांत परीक्षा में 06 प्रतिभागी सफल हुए, जिन्हें नकद/प्रेरणा पुरस्कार सहित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में प्रधान कार्यालय/पूर्व रेलवे/कोलकाता से उप महाप्रबंधक(राजभाषा), श्री प्रेमचंद डांग, ईसीएल/सांकतोड़िया से सहायक प्रबंधक(राजभाषा), श्री जीतेन वर्मा एवं डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल के अलावा राजभाषा विभाग के अनुवादकों ने अपने व्याख्यान से प्रशिक्षणार्थियों का ज्ञानवर्द्धन किया। |
|
7. |
‘लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीच्यूट/मधुपुर’ में 10.02.2020 से 14.02.2020 तक आयोजित कार्याशाला के दौरान 14.02.2020 को ‘भारत के संविधान’ में वर्णित ‘नागरिक कर्तव्यों’ के बारे में एक विशेष परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। |
|
8. |
मंडल के अधीन चित्तरंजन स्टेशन पर नवगठित ‘स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की पहली बैठक 27.02.2020 को संपन्न हुई, जिसमें डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल ने समिति के अध्यक्ष-सह-स्टेशन प्रबंधक, श्री सुनील कुमार पाठक एवं समिति के सदस्यों को बैठक संबंधी मार्गदर्शी-सिद्धांत एवं बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से जानकारी दी। |
|
9. |
26 नवंबर,2019 से 26 नवंबर,2020 तक ‘नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना’ विषय पर वर्षव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत ‘भारत के संविधान’ में वर्णित ‘नागरिक कर्तव्यों’ से संबंधित अंग्रेजी के मूल बैनर के अनुरूप राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी में अनूदित रूप का बैनर बनावाकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार के प्रांगण में प्रदर्शित किया गया है। |
|
10. |
राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल द्वारा 13.02.2020 को मधुपुर स्थित वरिष्ठ सेक्शन इंजी./कार्य, वरिष्ठ सेक्शन इंजी./रेलपथ एवं वरिष्ठ सेक्शन इंजी./टीआरडी कार्यालयों का राजभाषा निरीक्षण किया गया। |
|
11. |
सभी स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की मार्च,2020 तिमाही की बैठक संपन्न हुई। |
|
12. |
विशेष अनुवाद के अंतर्गत :: 11 मार्च को विद्यासागर स्टेशन और 14 मार्च को मधुपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक महोदय का मूल अभिभाषण हिंदी में तैयार किया गया। |
|
13. |
20 मार्च, 2020 को मधुपुर स्टेशन पर स्थित रेल कार्यालयों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। |
|
14. |
मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव : "क्या करें" और "क्या ना करें " से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड बनाए गए जिसके अंग्रेजी रूप का अनुवाद राजभाषा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। |
|
15. |
‘‘कोरोना से संक्रमित होने पर जानने के उपाय’’ विषयक जनहित में बंगला में जारी सूचना-सामग्री का हिंदी अनुवाद कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोकहित में जारी किया गया। |
|
16. |
कोरोना संकट से उपजी परिस्थिति में मंडल से संबंधित जारी समस्त प्रेस रिलीजों का हिंदी अनुवाद राजभाषा विभाग द्वारा ऑनलाइन (ईमेल के माध्यम से) निष्पादित किया गया। मुख्य विषय इस प्रकार है : (1) आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा प्राथमिकता के आधार पर यात्री कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया हैजाना। (2) मंडल द्वारा आसनसोल स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों में गरीबों और वंचितों को भोजन उपलब्ध कराने और परम आवश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति को निरापद बनाने हेतु फ्रेट रेकों के सुचारू परिवहन हेतु आसनसोल मंडल अनवरत प्रयासरत। |
|
17. |
आमजनों में कोरोना महामारी के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से ‘‘शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए :: कोरोना महामारी को दूर भगाएं।’’ शीर्षक विषय पर न्यूज कर्नाटका, बी4U न्यूज़, ग्लोबल टीवी और 'अर्बन इंडिया डोनेशन फाउंडेशन'के सम्मिलित तत्वावधान में कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में एक खास परिचर्चा आयोजित हुई थी,जिसमें ए. जे. मेडिकल कॉलेज ,बेंगलुरु में 'हेड एंड नेक सर्जरी ' के प्रोफेसर डॉक्टर देवेन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। डॉ देवेन ने इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचने के लिए बहु उपयोगी सुझाव और उपचार के तरीकों को बताया था । उन्हीं के उक्त सुझावों और उपचार विधियों का एक समेकित सारांश पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी में तैयार किया गया और जनहित में साभार जारी किया गया। |
_______________________________________________________________________________
|
1. |
राजभाषा पखवाड़ा-2019 का उद्घाटन 05.09.2019 को ऐतिहासिक विवेकानंद इंस्टीच्यूट में हुआ, जिसमें नृत्य-संगीत, नाटक ‘एक पत्र’ का पुनर्मंचन किया गया। |
|
2. |
राजभाषा पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 06.09.2019 को मंडल के कर्मचारियों के लिए विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में एक राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 48 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित 03 सांत्वना पुरस्कार के लिए सफल कर्मचारियों का चयन किया गया। |
|
3. |
मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक रेल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। |
|
4. |
आंशिक संशोधन के साथ राजभाषा पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 11.09.2019 को मंडल के अधिकारियों के लिए एक राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 14 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार के लिए कुल 06 अधिकारी सफल हुए। |
|
5. |
12.09.2019 को मंडल कार्यालय में ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ कार्य-प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और 03 सांत्वना पुरस्कार के लिए विभागों का चयन किया। |
|
6. |
राजभाषा पखवाड़ा-2019 का समापन 16.09.2019 को ऐतिहासिक विवेकानंद इंस्टीच्यूट में हुआ, जिसमें नृत्य-संगीत एवं एक स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही, इस अवसर पर पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल अधिकारियों एवं कर्मियों को नकद एवं प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत किया गया। |
|
7. |
स्वच्छता पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 19.09.2019 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के आसनसोल दौरा कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में एक स्वच्छता गीत की प्रस्तुति की गई। |
|
8. |
स्वच्छता पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में रेलवे स्कूल के बच्चों के लिए 17.09.2019 से 24.09.2019के दौरान ‘स्वच्छता स्लोगन/नारा लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 56 बच्चों ने भाग लिया। इसमें से 5 श्रेष्ठ ‘स्वच्छता स्लोगन/नारा लेखन’ के लिए बच्चों को नकद एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया गया। |

Accessibility Controls