पूर्व रेलवे,
आसनसोल मंडल
श्री सुमित सरकार
मंडल रेल प्रबन्धक, आसनसोल
दूरभाष(कार्यालय): 0341-2302319
फैक्स: 0341-2315520
ईमेल:drm@asn.railnet.gov.in
कार्य विवरण:
मंडल रेल प्रबंधक मंडल के प्रशासनिक प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वे मंडल के अधिकार-क्षेत्र के अधीन दिन-प्रति-दिन के ट्रेन परिचालन, ट्रैक अनुरक्षण, लोकोमोटिव्स, कोचों, वैगनों, स्टेशन भवनों और अन्य अचल सम्पदा के सर्वकार्यभारी अधिकारी हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं वाणिज्य, परिचालन, बिजली, सिविल इंजीनियरिंग, सिगनलिंग, सुरक्षा, चिकित्सा और लेखा विभागों के शाखा अधिकारियों द्वारा उनका सहयोग किया जाता है।
अपर मंडल रेल प्रबन्धक, आसनसोल
दूरभाष(कार्यालय): 0341-2303421
ईमेल: adrm@asn.railnet.gov.in
रेलवे बोर्ड द्वारा अपर पद का सृजन सामान्य प्रशासन में मंडल रेल प्रबंधक के सहयोग उपलब्ध कराने हेतु किया गया था। वे निम्न कार्य-क्षेत्र के सर्वकार्यभारी अधिकारी हैं :
1) ऊर्जा संरक्षण
2) ट्रेनों की समयनिष्ठता
3) परिसम्पदा विफलता
4) कर्मचारी के साथ-साथ जनता के परिवाद/शिकायत मामले
5) स्वच्छता एवं यात्री सुख-सुविधाएं
6) भंडार (स्टोर) की प्राप्ति (क्रय)
7) समस्त अनुशासन एवं अपील मामलों के अपीली प्राधिकारी
8)समस्त सूचना का अधिकार मामलों के अपीली प्राधिकारी
इन कार्यों के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक सभी विभागों के स्थापना मामलों के सर्वकार्यभारी अधिकारी हैं और पदोन्नति, वरिष्ठता, चयन, ट्रेड टेस्ट से जुड़े समस्त कार्यों को डील करने के लिए उत्तरदायी हैं। कार्मिक शाखा के समस्त फाइलों का अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निपटान किया जाता है, केवल उन मामलों को छोड़कर जिनके लिए मंडल रेल प्रबंधक का विशेष अनुमोदन/स्वीकृति आवश्यक है।
कार्य की दृष्टि से अपर मंडल रेल प्रबंधक की भूमिका मंडल रेल प्रबंधक के पूरक के रूप में है। मंडल रेल प्रबंधक और शाखा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने में वे एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुल मिलाकर अपर मंडल रेल प्रबंधक सभी मामलों का निष्पादन मंडल रेल प्रबंधक के निदेशानुसार करते हैं।