| 1. | दिनांक 21.1.2019 को हिंदी के प्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की जयंती मनाई गई।
| |
| 2. | दिनांक 21.01.2019 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी शाखा अधिकारियों को हिंदी शब्दकोश उपलब्ध कराई गई। | |
| 3. | रेल सुरक्षा बल विभाग के चेक लिस्ट संबंधी 30 पृष्ठीय पुस्तिका का अनुवाद किया गया। | |
| 4. | आलोच्य अवधि में सभी 10 मंडल/स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की बैठक नियमित रूप से सम्पन्न कराई गई। | |
| 5. | आलोच्य माह में 27,28 एवं 29 तारीख को क्रमश: मधुपुर, दुर्गापुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
| 6. | आलोच्य माह में दुर्गापुर, जसीडीह, आसनसोल, मधुपुर आदि स्टेशनों पर रेलवे द्वारा अपनी विरासती संरचनाओं और भवनों के संरक्षण, उनके इतिहास तथा उसका नवीकरण करने संबंधी आलेखों का हिंदी अनुवाद किया गया।
| |
| 7. | मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर किए गए निर्माण कार्य तथा पुनर्विकास कार्य के उद् घाटन कार्यक्रम पर मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों के भाषण हिंदी में तैयार किए गए। | |
| 8. | आसनसोल मंडल के विरासत से संबंधित प्रलेखों का हिंदी अनुवाद किया गया। | |
| 9. | जयशंकर प्रसाद हिंदी पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को सूचीबद्ध एवं कोटिबद्ध किया गया। | |
| 10. | 02 एवं 03 अप्रैल 2019 को स्टेराकास के संयोजकों तथा मंडल के विभिन्न स्टेशनों/कार्यालयों में स्थित हिंदी पुस्तकालयों के पुस्तकाध्यक्षों को हिंदी पुस्तकालयों के कामकाज में सहजता तथा राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में गति लाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण देने हेतु दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला चलाई गई। | |
| 11. | दिनांक 05.04.2019 को जसीडीह स्टेशन पर राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
| 12. | दिनांक 12.04.2019 को दुर्गापुर स्टेशन पर राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
| 13. | दिनांक 11.04.2019 को बराकर स्टेशन पर राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
14. | ‘पर्यावरण के क्षेत्र में आसनसोल मंडल की उपलब्धियाँ’- विवरणिका का विशेष अनुवाद किया गया। | |
15. | दिनांक 04.06.2019 को मधुपुर स्थित मंडल यातायात प्रशिक्षण संस्थान में याशपाल हिंदी पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। | |
16. | दिनांक 05.06.2019 को काजोड़ाग्राम स्टेशन का स्टेशन संचालन नियम (SWR) नए सिरे से अनुवाद करके संबंधित विभाग को सौंपा गया। | |
17. | माह के दौरान स्टेशनों/शेड/कार्यलय में गठित राजभाषा कार्यान्वयन समिति - शेड राकास/टीआरएस (03.06.2019), स्टेराकास/बराकर (06.06.2019), स्टेराकास/जसीडीह (07.06.2019), स्टेराकास/सीतारामपुर (11.06.2019), स्टेराकास/दुर्गापुर (12.06.2019), स्टेराकास/पानागढ़ (17.06.2019), स्टेराकास/मधुपुर (सहायक इंजीनियर कार्यालय) (27.06.2019) एवं स्टेराकास/आसनसोल (25.06.2019) की बैठकें आयोजित हुई। | |
18. | दिनांक 02.05.2019 को अंडाल स्टेशन एवं आस-पास के कार्यालयों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
19. | दिनांक 08.05.2019 को दुर्गापुर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 27 बच्चों ने भाग लिया। | |
20. | दिनांक 16.05.2019 को पानागढ़ स्टेशन एवं आस-पास के कार्यालयों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
21. | दिनांक 17.05.2019 को सिमुलतला स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | |
22. | दिनांक 24.05.2019 को मधुपुर स्थित लालबहादुर इंस्टीच्यूट में रेल कर्मियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मधुपुर के विभिन्न रेल कार्यालयों से कुल 16 रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। | |
23. | आसनसोल स्टेशन पर 08.07.2019 से 12.07.2019 तक 05 दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 25 रेलकर्मियों को विभिन्न कार्यालयीन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। 12.07.2019 को कार्यशाला की सत्रांत परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित 03 सांत्वनापुरस्कार के लिए सफल कर्मचारियों का चयन किया गया। |
24. | 12.07.2019 को आसनसोल स्टेशन पर एक राजभाषा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने की, जिसमें स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सही उत्तर देने वाले प्रत्येक कर्मचारी को तत्काल एक पेन प्रदान किया गया। |
25. | “नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बर्नपुर-आसनसोल” द्वारा 25.07.2019 को आयोजित राजभाषा सेमिनार/कार्यशाला में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी ने ‘नई तकनीकों को आत्मसात् करती हिंदी’ विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया। |
26. | मंडल के विभागों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की गतिविधि को सक्रिय बनाए रखने हेतु 30.07.2019 को अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी की अध्यक्षता में व राजभाषा अधिकारी के संचालन में ‘प्रभारी जाँच-बिंदु की बैठक’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इन्हें मंडल में सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप ‘राजभाषा गतिविधि’ में जोड़ने का निर्णय लिया गया। |
27. | मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता और राजभाषा विभाग के तत्वावधान में 31.07.2019 को कथा सम्राट प्रेमचंद की 140वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी, जिसमें आमंत्रित अतिथि वक्ता के रूप में विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन से वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. सुभाष चंद्र राय, पूर्व रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक, श्री अवधेश कुमार और दयानंद वैदिक विद्यालय/आसनसोल के पूर्व शिक्षक श्री नवीन चंद्र सिंह ने अपने व्याख्यान से प्रेमचंद की रचनाओं, उसकी प्रासंगिकता के साथ उनके जीवन-संघर्ष को रेखा-चित्र की भांति साकार रूप में प्रस्तुत किया। राजभाषा अधिकारी ने इस अवसर पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति दी। |
28. | मंडल मुख्यालय से इतर कार्यलयों/स्टेशनों पर हिंदी में उल्लेखनीय काम करने वाले 16 कर्मचारियों को ‘प्रेमचंद जयंती समारोह’ के अवसर पर ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। | |
29. | 31.07.2019 को ‘प्रेमचंद जयंती समारोह’ के अवसर पर 12.07.2019 को आसनसोल स्टेशन पर आयोजित हिंदी कार्यशाला की सत्रांत परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित 03 सांत्वना स्थान हेतु सफल 06 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। | |
30. | 31.07.2019 को ‘प्रेमचंद जयंती समारोह’ के अवसर पर कर्मचारियों के बीच ‘प्रेमचंद पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया। सही उत्तर देने वाले प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को ऑन स्पॉट एक पेन प्रदान किया गया। | |