|
|
|
राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल मंडल आपका हार्दिक अभिनंदन करता है  श्री मुकेश कुमार मीना अपर मंडल रेल प्रबन्धक, आसनसोल तथा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी 
डॉ. मधुसूदन दत्त राजभाषा अधिकारी कार्य परिचय – भारत सरकार की राजभाषा विषयक नीतियों के अनुपालन के क्रम में आसनसोल मंडल रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रचार-प्रसार को निर्बाध गति से क्रियान्वित करवाना। राजभाषा विभाग मूल रुप से गृह मंत्रालय के अधीन है। राजभाषा हिंदी के प्रसार-वृद्धि किए जाने तथा उसके विकास हेतु गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग,भारत सरकार द्वारा जारी किए गए अनुदेशों/दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना ही राजभाषा विभाग का मुख्य कार्य है।इसे तीन प्रमुख रुपों में बॉंटा गया है – अनुवाद, प्रशिक्षण तथा कार्यान्वयन। आसनसोल मंडल रेल क्षेत्र में अनुवाद के क्षेत्र में काफी कार्य किए गए हैं,जैसे कि स्टेशन संचालन नियम,गेट संचालन नियम आदि हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं।मंडल के सभी विभागों द्वारा प्रेषित अंग्रेजी कागजातों का हिंदी अनुवाद प्रतिदिन राजभाषा विभाग द्वारा पूरा कर यथासमय प्रेषक विभाग को उपलब्ध करा दिया जाता है। इस मंडल रेल क्षेत्र में हिंदी प्रशिक्षण का कार्य भी निर्बाध गति से संपन्न कराया जा रहा है। हिंदी भाषा प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है,जबकि हिंदी आशुलिपि तथा टंकण प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस मंडल रेल क्षेत्र में हिंदी कार्यन्वयन का कार्य भी पूरी सजगता तथा तत्परता के साथ किया जा रहा है। मंडल रेल क्षेत्र के सभी बड़े-छोटे स्टेशनों का हिंदी विषयक् निरीक्षण समय-समय पर किया जाता है। रेल कार्मिकों के लाभार्थ प्रति तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। समय-समय पर कार्मिकों को हिंदी डेस्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आसनसोल मंडल का मंडल कार्यालय और कुछ स्टेशन "ग" क्षेत्र में है तथा कुछ स्टेशन "क" क्षेत्र के अंतर्गत है,इसलिए यहां राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की असीम संभावनाएं विद्यमान हैं। इस प्रकार आसनसोल मंडल अपने रेल क्षेत्र में राजभाषा के प्रसार-वर्धन के लिए कृतसंकल्पित है और अपने संकल्प के प्रति जागरूक तथा अग्रसर है। ______________________________________________________________________________________
आसनसोल मंडल में स्थापित ‘हिंदी पुस्तकालय’ एक संक्षिप्त परिचय
पूर्व रेलवे के अंतर्गत आसनसोल मंडल के विभिन्न स्टेशनों/शेडों/कार्यालयों में कुल 13 ‘हिंदी पुस्तकालय’ स्थापित हैं। रेल जैसी विशाल परिचालनिक एवं तकनीकी कार्य-प्रकृति वाले संगठन में कर्मचारियों में साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करने व काम-काज से उनके क्लांत मन को विश्रांति प्रदान करने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए इन हिंदी पुस्तकालयों का गठन किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है :
राजभाषा अनुभाग राजभाषाविभाग,पूर्वरेलवे,आसनसोलकी माह जून, 2021 की उपलब्धियांनिम्नप्रकारहैं: विस्तार के लिए यहां क्लिक करें राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल की माह फरवरी, 2021 की उपलब्धियां निम्न प्रकार हैं:-
1. | दिनांक 03.02.2021 को आसनसोल-खाना सेक्शन में पानागढ़ एवं अंडाल, दिनांक 17.02.2021 को गलसी एवं 24.02.2021 को दुर्गापुर स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों को दर्शाते हुए अपेक्षित सुधारात्मक सुझावों के साथ संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित किया गया। इस दौरान 24.02.2021 को ही दुर्गापुर स्टेशन पर स्थापित ‘‘तुलसीदास हिंदी पुस्तकालय’’ का सौंदर्यीकरण करते हुए नवरूप प्रदान किया गया, जिसकी महाप्रबंधक महोदय के निरीक्षण के दौरान सराहा भी गया। | 2. | आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 25 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें महाप्रबंधक महोदय के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक और उनकी प्रशासनिक टीम द्वारा आसनसोल- खाना के निरीक्षण संबंधी व्यापक रिपोर्ट युक्त प्रेस रिलीज भी शामिल है। | 3. | मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे, कोलकाता से प्राप्त अल्पकालिक निदेश के अनुपालन स्वरूप 26 फरवरी, 2021 को आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 2 पर मंडल के विभिन्न विभागों में हिंदी माध्यम से निपटाये गये सरकारी कामकाज को दर्शाती एक ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ लगायी गयी। | 4. | महाप्रबंधक महोदय/पूर्व रेलवे/कोलकाता एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान आसनसोल प्लेटफॉर्म सं.2 पर लगायी गयी राजभाषा प्रदर्शनी की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। | 4. | इसी अवसर पर महाप्रबंधक महोदय /पूर्व रेलवे ने मंडल में राजभाषा की गतिविधियों की दर्शाती फोटो पुस्तिका ‘ राजभाषा सारथी’ के द्वितीय अंक का लोकार्पण किया। | 5. | राजभाषा विषयक गतिविधियों से प्रभावित महाप्रबंधक महोदय/पूर्व रेलवे ने अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में राजभाषा कार्मिकों के योगदान की सराहना की और इस हेतु राजभाषा विभाग को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया। | राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल की माह जनवरी, 2021 की उपलब्धियां निम्न प्रकार है :- 1. | आसनसोल मंडल के अधीन आसनसोल-खाना सेक्शन के पराज (07.01.2021), मानकर(14.01.2021) एवं गलसी(15.01.2021) स्टेशनों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया और पाई गई कमियों को दर्शाते हुए अपेक्षित सुधारात्मक सुझावों के साथ संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट प्रेषित किया गया। | 2. | पराज(07.01.2021), मानकर(14.01.2021) एवं गलसी(15.01.2021) स्टेशनों के राजभाषा विषयक निरीक्षण के दौरान ड्यूटीरत रेलकर्मियों यथा – स्टेशन मास्टर/प्रबंधक, वाणिज्य लिपिक, कार्यालय अधीक्षक/एएएसई (रेलपथ) कार्यालय/मानकर को हिंदी में स्टेशन मास्टर की डायरी आदि अन्यान्य कार्यालयी कार्य करने का परामर्श दिया गया। | 3. | आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 22 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें 26 जनवरी,2021 को आयोजित गंणतंत्र दिवस पर व्यापक रिपोर्ट युक्त प्रेस रिलीज भी शामिल है। | 4. | हिंदी साहित्य जगत के महान छायावादी स्तंभ जयशंकर प्रसाद के जन्म दिन के अवसर पर 30.01.2021 को वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस शेड के नवीन सभागार में राजभाषा विभाग द्वारा ‘‘जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह’’ का आयोजन किया गया, जिसमें राजभाषा अधिकारी, श्री मधुसूदन दत्त द्वारा प्रसाद जी की जीवनी व कृतित्व पर एक विशेष पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई। अतिथि वक्ता के रूप में श्री अवधेश कुमार ‘अवधेश’, सेवानिवृत्त शिक्षक (रेलवे विद्यालय) ने अपनी शोधपरक जानकारियों से उपस्थित श्रोता वर्ग को लाभान्वित किया। कार्यकम की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस, श्री अविनाश कुमार ने की। | 5. | वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस शेड में 30.01.2021 को संपन्न ‘‘जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह’’ के साथ-साथ टीआरएस में कार्यरत रेलकर्मियों के बच्चों एवं तकनीशियन प्रशिक्षुओं के लिए एक ‘‘काव्यपाठ प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया, जिसमें 05 बच्चों एवं 05 प्रशिक्षुओं को उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। |
राजभाषा विभाग,पूर्व रेलवे,आसनसोल की माह दिसंबर,2020की उपलब्धियां निम्न प्रकार है :-
1. | मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक 22.12.2021 को संपन्न हुई। | 2. | मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति (मंराकास) की बैठक के उपरांत एक राजभाषा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 रेलकर्मियों को नकद एवं प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत किया गया। | 3. | मंराकास की बैठक के दौरान एक विशेष पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति की गई, जिसमें राजभाषा पखवाड़ा-2020 के दौरान संपन्न गतिविधियों को समेकित रूप से प्रदर्शित किया गया। | 4. | आलोच्य माह में तात्कालिक स्तर पर कुल 46 प्रेस विज्ञप्तियों का हिंदी अनुवाद एवं टंकित कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से संबंधित जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराया गया। | 5. | आलोच्य माह में 15.12.2021 को वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/टीआरएस विभाग में राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष संपर्क-सह-प्रोत्साहन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत टीआरएस एवं मेमू शेड के रेलकर्मियों से संपर्क कर उन्हें हिंदी में कार्य करने, उनके बच्चों के लिए आयोजित होने वाले काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित करने, मंडल की राजभाषा पत्रिका ‘रेल रश्मि’ में अपनी रचनाएं देने जैसे विषयों पर परामर्श दिया गया। |
जनवरी-मार्च,2020 में राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विशेष कार्य : 1. | 10 जनवरी, 2020 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के अंडाल-साईंथिया सेक्शन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में राजभाषा विभाग का सक्रिय योगदान रहा। | 2. | 10 जनवरी, 2020 को विवेकानंद इंस्टीच्यूट/आसनसोल में मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे/आसनसोल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वरेलवे/आसनसोल, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे/आसनसोल एवं राजभाषा अधिकारी, पूर्व रेलवे/आसनसोल की उपस्थिति में महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के कर कमलो द्वारा राजभाषा विभाग की गतिविधियों को दर्शाती एक लघु-पुस्तिका ‘राजभाषा सारथी’ का विमोचन किया गया। | 3. | 10 जनवरी, 2020 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे की उपस्थिति में विवेकानंद इंस्टीच्यूट/आसनसोल में राजभाषा विभाग की ओर से एक प्रेरक एवं मधुर ‘हिंदी गीत’ प्रस्तुत किया गया। | 4. | रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता – 2019 के अंतर्गत आसनसोल मंडल के 6 प्रतिभागियों के निबंध को प्रविष्टि हेतु राजभाषा विभाग/प्रधान कार्यालय, पूर्वरेलवे/कोलकाता को अग्रेषित किया गया। | 5. | 30 जनवरी, 2020कोबराकर एवं पानागढ़ रेलवे स्टेशन का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | 6. | मधुपुर में कार्यरत रेलकर्मियों के लाभार्थ ‘लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीच्यूट/मधुपुर’ में 10.02.2020 से 14.02.2020 तक पाँच दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रेल कार्यालयों के 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्रांत परीक्षा में 06 प्रतिभागी सफल हुए, जिन्हें नकद/प्रेरणा पुरस्कार सहित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में प्रधान कार्यालय/पूर्व रेलवे/कोलकाता से उप महाप्रबंधक(राजभाषा), श्री प्रेमचंद डांग, ईसीएल/सांकतोड़िया से सहायक प्रबंधक(राजभाषा), श्री जीतेन वर्मा एवं डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल के अलावा राजभाषा विभाग के अनुवादकों ने अपने व्याख्यान से प्रशिक्षणार्थियों का ज्ञानवर्द्धन किया। | 7. | ‘लाल बहादुर शास्त्री रेलवे इंस्टीच्यूट/मधुपुर’ में 10.02.2020 से 14.02.2020 तक आयोजित कार्याशाला के दौरान 14.02.2020 को ‘भारत के संविधान’ में वर्णित ‘नागरिक कर्तव्यों’ के बारे में एक विशेष परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। | 8. | मंडल के अधीन चित्तरंजन स्टेशन पर नवगठित ‘स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की पहली बैठक 27.02.2020 को संपन्न हुई, जिसमें डॉ. मधुसूदन दत्त, राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल ने समिति के अध्यक्ष-सह-स्टेशन प्रबंधक, श्री सुनील कुमार पाठक एवं समिति के सदस्यों को बैठक संबंधी मार्गदर्शी-सिद्धांत एवं बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से जानकारी दी। | 9. | 26 नवंबर,2019 से 26 नवंबर,2020 तक ‘नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना’ विषय पर वर्षव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत ‘भारत के संविधान’ में वर्णित ‘नागरिक कर्तव्यों’ से संबंधित अंग्रेजी के मूल बैनर के अनुरूप राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी में अनूदित रूप का बैनर बनावाकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार के प्रांगण में प्रदर्शित किया गया है। | 10. | राजभाषा अधिकारी/पूरे/आसनसोल द्वारा 13.02.2020 को मधुपुर स्थित वरिष्ठ सेक्शन इंजी./कार्य, वरिष्ठ सेक्शन इंजी./रेलपथ एवं वरिष्ठ सेक्शन इंजी./टीआरडी कार्यालयों का राजभाषा निरीक्षण किया गया। | 11. | सभी स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की मार्च,2020 तिमाही की बैठक संपन्न हुई। | 12. | विशेष अनुवाद के अंतर्गत :: 11 मार्च को विद्यासागर स्टेशन और 14 मार्च को मधुपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक महोदय का मूल अभिभाषण हिंदी में तैयार किया गया। | 13. | 20 मार्च, 2020 को मधुपुर स्टेशन पर स्थित रेल कार्यालयों का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया। | 14. | मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निर्देशानुसार कोविड-19 से बचाव : "क्या करें" और "क्या ना करें " से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड बनाए गए जिसके अंग्रेजी रूप का अनुवाद राजभाषा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। | 15. | ‘‘कोरोना से संक्रमित होने पर जानने के उपाय’’ विषयक जनहित में बंगला में जारी सूचना-सामग्री का हिंदी अनुवाद कर व्हाट्सएप के माध्यम से लोकहित में जारी किया गया। | 16. | कोरोना संकट से उपजी परिस्थिति में मंडल से संबंधित जारी समस्त प्रेस रिलीजों का हिंदी अनुवाद राजभाषा विभाग द्वारा ऑनलाइन (ईमेल के माध्यम से) निष्पादित किया गया। मुख्य विषय इस प्रकार है : (1) आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा प्राथमिकता के आधार पर यात्री कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित किया हैजाना। (2) मंडल द्वारा आसनसोल स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों में गरीबों और वंचितों को भोजन उपलब्ध कराने और परम आवश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति को निरापद बनाने हेतु फ्रेट रेकों के सुचारू परिवहन हेतु आसनसोल मंडल अनवरत प्रयासरत। | 17. | आमजनों में कोरोना महामारी के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से ‘‘शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए :: कोरोना महामारी को दूर भगाएं।’’ शीर्षक विषय पर न्यूज कर्नाटका, बी4U न्यूज़, ग्लोबल टीवी और 'अर्बन इंडिया डोनेशन फाउंडेशन'के सम्मिलित तत्वावधान में कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में एक खास परिचर्चा आयोजित हुई थी,जिसमें ए. जे. मेडिकल कॉलेज ,बेंगलुरु में 'हेड एंड नेक सर्जरी ' के प्रोफेसर डॉक्टर देवेन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। डॉ देवेन ने इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचने के लिए बहु उपयोगी सुझाव और उपचार के तरीकों को बताया था । उन्हीं के उक्त सुझावों और उपचार विधियों का एक समेकित सारांश पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी में तैयार किया गया और जनहित में साभार जारी किया गया। | _______________________________________________________________________________
राजभाषा पखवाड़ा-2019
1. | राजभाषा पखवाड़ा-2019 का उद्घाटन 05.09.2019 को ऐतिहासिक विवेकानंद इंस्टीच्यूट में हुआ, जिसमें नृत्य-संगीत, नाटक ‘एक पत्र’ का पुनर्मंचन किया गया। | 2. | राजभाषा पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 06.09.2019 को मंडल के कर्मचारियों के लिए विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में एक राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 48 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सहित 03 सांत्वना पुरस्कार के लिए सफल कर्मचारियों का चयन किया गया। | 3. | मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक रेल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। | 4. | आंशिक संशोधन के साथ राजभाषा पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 11.09.2019 को मंडल के अधिकारियों के लिए एक राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 14 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार के लिए कुल 06 अधिकारी सफल हुए। | 5. | 12.09.2019 को मंडल कार्यालय में ‘राजभाषा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ कार्य-प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार और 03 सांत्वना पुरस्कार के लिए विभागों का चयन किया। | 6. | राजभाषा पखवाड़ा-2019 का समापन 16.09.2019 को ऐतिहासिक विवेकानंद इंस्टीच्यूट में हुआ, जिसमें नृत्य-संगीत एवं एक स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही, इस अवसर पर पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल अधिकारियों एवं कर्मियों को नकद एवं प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत किया गया। | 7. | स्वच्छता पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में 19.09.2019 को महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के आसनसोल दौरा कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में एक स्वच्छता गीत की प्रस्तुति की गई। | 8. | स्वच्छता पखवाड़ा-2019 के उपलक्ष्य में रेलवे स्कूल के बच्चों के लिए 17.09.2019 से 24.09.2019के दौरान ‘स्वच्छता स्लोगन/नारा लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 56 बच्चों ने भाग लिया। इसमें से 5 श्रेष्ठ ‘स्वच्छता स्लोगन/नारा लेखन’ के लिए बच्चों को नकद एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया गया। | __________________________________________________________________________________________राजभाषा पखवाड़ा-2019 के समापन एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम
Source : Eastern Railway CMS Team Last Reviewed : 27-04-2023
|
|
|