बरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, आसनसोल.
दूरभाष(का.): 0341-2304694
ई-मेल: srdso@asn.railnet.gov.in
कार्य विवरण:
वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आसनसोल मंडल के संरक्षा विभाग के सर्वकार्यभारी प्रभारी हैं। दुर्घटनाओं एवं उनकी पुनरीक्षा के क्रम में उठे अनुशासन एवं अपील नियम के मामलों की मॉनीटरिंग करना और अनुशासनिक, अपीलीय तथा पुनरीक्षा प्राधिकारियों द्वारा दिए गए दंड की पर्याप्तता का मूल्यांकन करते हैं। स्टेशन निरीक्षण के विविध प्रकारों (दिन एवं रात्रि), औचक निरीक्षण, दुर्घटना राहत ट्रेन का निरीक्षण, दुर्घटना चिकित्सा राहत उपकरण एवं क्रेन का निरीक्षण, मंडल में संरक्षा सेमिनारों का आयोजन करना इत्यादि कार्य इनके दायित्व में हैं। रेलवे बोर्ड, मुख्यालय और मंडल प्राधिकारियों द्वारा जारी अभियानों का अनुपालन सुनिश्चित करना और इनकी मॉनीटरिंग करना इनके कार्य हैं।
आसनसोल मंडल का संरक्षा विभाग
|
| व.मं.सं.अधिकारी | |
| | | |
संरक्षा सलाहकार/यातायात | | | संरक्षा सलाहकार/इंजी. |
| |
| | | |
संरक्षा सलाहकार/समाडि | | | संरक्षा सलाहकार/लाको डीज़ल |
| |
| | | |
संरक्षा सलाहकार/लोको विद्य़ुत | | | संरक्षा सलाहकार/सिग.दूरसंचार |
| |
| | | | | |
संरक्षा आसनसोल मंडल का एकमात्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में बहुआयामी ट्रेन परिचालन के अपनाए जाने के कारण संरक्षा सुनिश्चित करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि यह मंडल पश्चिम बंगाल में बीरभूम और बर्द्धमान,झारखंड में धनबाद जामताड़ा,देवघर,गिरिडीह और दुमका तथा बिहार में जमुई जैसे घनी आबादी वाले सात जिलों में रेल सेवा प्रदान करता है।
मंडल का संरक्षा विभाग समपार फाटकों, क्रू बुकिंग लॉबी, रनिंग रूम, स्टेशनों पर संरक्षा अभियान, संरक्षा संगोष्ठी और निरीक्षण संचालित करता है और नियमित उपाय के रूप में रात्रिकालीन औचक निरीक्षण का संचालन करता है।
महत्वपूर्ण गतिविधियाँ :
- ·ट्रेन पासिंग एवं रनिंग कर्मियों की ‘सतर्कता की जाँच’ के लिए ‘डब्लयूईई’ अवधि अर्थात 00:00 - 04:00 बजे के दौरान सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा रात्रिकालीन फुटप्लेट निरीक्षण एवं स्टेशन निरीक्षण किये जाते हैं।
- ·अन-मैन्ड समपार फाटकों से गुजरते समय बरती जानेवाली सावधानियों के परिप्रेक्ष्य में लोगों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों,पेट्रोल पंप, बस/टैक्सी स्टैंड, ग्रामीण स्कूल में से जागरुकता अभियान चलाये जा रहे हैं।
- ·सड़क उपयोगकर्त्ताओं के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक भी मंचित किये जाते हैं।
- ·सड़क उपयोगकर्त्ताओं और समपार के पास के ग्रामीणों के बीच 790 संरक्षा पोस्टर,1544 पम्फलेट/स्टिकर वितरित किये गये।
- ·मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं समपार फाटकों पर संरक्षा पोस्टरों को मढ़ा करके प्रदर्शित किया गया है।
- ·अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों द्वारा स्टेशन/क्रू लॉबी में औचक बी.ए. टेस्ट कराये जा रहे हैं।
अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ:
- ·सिगनल की पर्याप्त दृश्यता की सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग के कनिष्ठ वेतनमान अधिकारियों एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की समिति द्वारा सिगनल साइटिंग निरीक्षण किए जा रहे हैं।
- ·रात के समय रेल फ्रैक्चर की खोज के लिए दिसंबर और जनवरी में 23:00 बजे से 06:00 बजे के बीच ट्रैकमैन द्वारा शीतकालीन गहन गश्ती सुनिश्चित की गयी है। इसी प्रकार गर्मी के मौसम में भी उष्णता संबंधी सावधानियाँ बरती जा रही हैं।
- ·यह सुनिश्चित किया गया है कि निर्धारित लक्ष्य-तिथि के भीतर दुर्घटना संबंधी जाँच प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।