
नाम : श्री अंबिका नाथ मिश्रा
पदनाम : महानिरीक्षक-सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त
दूरभाष (का) : 91-33-22488365
फैक्स : 91-33-22488365
कर्तव्य रूपरेखा
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त स्टेशन परिसरों, वुकिंग कार्यालयों, प्रशासनिक मुख्यालय आदि जैसी सभी रेल परिसंपत्तियों, संरचना सहित रेलपथ और फिक्सरों, चल स्टॉक, सिग्नलिंग गियरों एवं रेल भवनों तथा स्थापनाओं के सुरक्षा अभिरक्षक हैं। इसके अलावे, वे सभी सहयात्रियों, दैनिक यात्रियों, कार्यरत रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जवाबदेह हैं। अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ समादेष्टा/मंडल सुरक्षा आयुक्त इनकी मदद करते हैं। उनके पास सुरक्षा कर्मयों एवं कमाण्डों की एक अति अनुशासित टीम होती है, जो राज्य पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से यात्रियों की परेशानी रहित यात्रा, माल का सुरक्षित मार्ग एवं रेलवे में अपराधरहित यातायात सुनिश्चित करते है।